गुना नगर: शुभ विदाई गार्डन में अंबेडकर जयंती पर विधायक पन्नालाल शाक्य ने भीम आर्मी और प्रशासन पर किया तीखा हमला
गुना में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान चर्चा में रहे। उन्होंने भीम आर्मी पर सवाल उठाते हुए युवाओं को अग्निवीर बनने की सलाह दी। बाजार बंद कराने जैसी घटनाओं पर नाराजगी जताई। कलेक्टर की तारीफ के साथ काम में तेजी की नसीहत दी।