भिवानी: टेलीग्राम एप पर टास्क पूरा करवाने के नाम पर शिवानी निवासी एक युवक से साइबर ठगों ने ठगे 7 लाख 28 हजार रुपए
शुभम पुत्र प्रमोद वार्ड नंबर 2 शिवानी निवासी ने पुलिस को बताया कि मैं प्राइवेट काम करता हूं मेरे पास टेलीग्राम आईडी से मैसेज आया जिसमें मुझे बताया गया कि आप कम समय में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हो। साइबर ठगों ने मुझे टास्क पूरा करने के नाम पर अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 7 लाख 28 हजार रुपए ठग लिए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।