Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
No video available

#health,#medi,#india,#news,#live#icare का लेडीज प्रॉब्लम,घुटनोंकेदर्द,माइग्रेन,स्लीप डिसऑर्डर में रिजल्ट 8813075521#har

Bhiwani, Bhiwani | Jan 17, 2023

MORE NEWS

टी आई टी भिवानी में अत्याधुनिक कम्पोजिट इंजीनियरिंग प्रयोगशाला की स्थापना
उत्तर भारत की सबसे आधुनिक कम्पोजिट इंजीनियरिंग प्रयोगशालाओं में से एक : प्रो. बी. के. बेहरा
भिवानी, 27 जून। वस्त्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय संस्थान टी आई टी भिवानी ने कम्पोजिट साइंस एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए संस्थान में अत्याधुनिक हाईटेक कम्पोजिट साइंस एवं इंजीनियरिंग प्रयोगशाला की स्थापना की है। इस अवसर पर आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. बी. के. बेहरा ने विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को प्रयोगशाला की विशेषताओं एवं इसके भावी उपयोगों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन संस्थान के पूर्व छात्र एवं उद्योगपति श्री सुभाष भार्गव ने किया।
प्रो. बी. के. बेहरा ने बताया कि यह प्रयोगशाला उत्तर भारत की सबसे आधुनिक कम्पोजिट इंजीनियरिंग प्रयोगशालाओं में से एक है, जिसमें अत्याधुनिक परीक्षण, निर्माण एवं विश्लेषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि कम्पोजिट सामग्री विज्ञान एवं इंजीनियरिंग वर्तमान समय में एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, रक्षा, खेल उपकरण, चिकित्सा उपकरणों तथा उन्नत विनिर्माण उद्योगों का एक महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। इस प्रयोगशाला की स्थापना से न केवल विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को अत्याधुनिक तकनीकों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा, बल्कि उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को भी नई दिशा प्राप्त होगी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संस्थान ने हाल ही में उद्योग जगत की अग्रणी संस्था कलरेंट लिमिटेड के सहयोग से एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की है, जिसके माध्यम से उद्योग-अकादमिक सहयोग, अनुसंधान एवं कौशल विकास गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।
प्रो. बेहरा ने बताया कि टीआईटी एंड साइंसेज ने गत वर्ष देश में अपनी तरह का पहला करियर उन्मुख मास्टर डिग्री कार्यक्रम "एम.टेक./मास्टर्स इन कम्पोजिट साइंस एंड इंजीनियरिंग" प्रारंभ किया था। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, इंजीनियरों एवं शोधार्थियों को उभरती हुई कम्पोजिट प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित देश के विभिन्न उद्योगों, विज्ञान विषयों के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, इंजीनियरों, शोधार्थियों तथा संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों के लिए यह प्रयोगशाला अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं परीक्षण कार्यों हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। यह सुविधा क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान एवं नवाचार गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।
मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रयोगशाला का अवलोकन किया तथा निदेशक प्रो. बी. के. बेहरा के साथ कम्पोजिट विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के भविष्य, रोजगार संभावनाओं और औद्योगिक उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य, मीडिया समन्वयक कमल सरदाना, डॉ. मनोज नंदा, प्रशासनिक प्रमुख प्रमोद कुमार तथा वित्त प्रबंधक ऐश्वर्य शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टी आई टी भिवानी में अत्याधुनिक कम्पोजिट इंजीनियरिंग प्रयोगशाला की स्थापना उत्तर भारत की सबसे आधुनिक कम्पोजिट इंजीनियरिंग प्रयोगशालाओं में से एक : प्रो. बी. के. बेहरा भिवानी, 27 जून। वस्त्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय संस्थान टी आई टी भिवानी ने कम्पोजिट साइंस एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए संस्थान में अत्याधुनिक हाईटेक कम्पोजिट साइंस एवं इंजीनियरिंग प्रयोगशाला की स्थापना की है। इस अवसर पर आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. बी. के. बेहरा ने विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को प्रयोगशाला की विशेषताओं एवं इसके भावी उपयोगों की विस्तृत जानकारी दी। इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन संस्थान के पूर्व छात्र एवं उद्योगपति श्री सुभाष भार्गव ने किया। प्रो. बी. के. बेहरा ने बताया कि यह प्रयोगशाला उत्तर भारत की सबसे आधुनिक कम्पोजिट इंजीनियरिंग प्रयोगशालाओं में से एक है, जिसमें अत्याधुनिक परीक्षण, निर्माण एवं विश्लेषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि कम्पोजिट सामग्री विज्ञान एवं इंजीनियरिंग वर्तमान समय में एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, रक्षा, खेल उपकरण, चिकित्सा उपकरणों तथा उन्नत विनिर्माण उद्योगों का एक महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। इस प्रयोगशाला की स्थापना से न केवल विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को अत्याधुनिक तकनीकों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा, बल्कि उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को भी नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संस्थान ने हाल ही में उद्योग जगत की अग्रणी संस्था कलरेंट लिमिटेड के सहयोग से एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की है, जिसके माध्यम से उद्योग-अकादमिक सहयोग, अनुसंधान एवं कौशल विकास गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। प्रो. बेहरा ने बताया कि टीआईटी एंड साइंसेज ने गत वर्ष देश में अपनी तरह का पहला करियर उन्मुख मास्टर डिग्री कार्यक्रम "एम.टेक./मास्टर्स इन कम्पोजिट साइंस एंड इंजीनियरिंग" प्रारंभ किया था। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, इंजीनियरों एवं शोधार्थियों को उभरती हुई कम्पोजिट प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित देश के विभिन्न उद्योगों, विज्ञान विषयों के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, इंजीनियरों, शोधार्थियों तथा संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों के लिए यह प्रयोगशाला अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं परीक्षण कार्यों हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। यह सुविधा क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान एवं नवाचार गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी। मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रयोगशाला का अवलोकन किया तथा निदेशक प्रो. बी. के. बेहरा के साथ कम्पोजिट विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के भविष्य, रोजगार संभावनाओं और औद्योगिक उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य, मीडिया समन्वयक कमल सरदाना, डॉ. मनोज नंदा, प्रशासनिक प्रमुख प्रमोद कुमार तथा वित्त प्रबंधक ऐश्वर्य शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 27, 2026

भाविप की शहीद मदनलाल ढ़ींगड़ा शाखा ने डा. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती पर लगाया नि:शुल्क जांच शिविर, 72 विशेष बच्चों के स्वास्थ्य को जांचा
डा. सूरज प्रकाश का जीवन जरूरतमंद तबके की सेवा के लिए रहा समर्पित : कमल नयन वशिष्ठ
भिवानी, 27 जून : भारत विकास परिषद के संस्थापक डा. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को एक अनूठी और सेवाभावी पहल देखने को मिली। भारत विकास परिषद की शहीद मदन लाल ढींगड़ा शाखा द्वारा स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित आस्था स्पेशल स्कूल के प्रांगण में विशेष बच्चों के लिए एक विशाल और नि:शुल्क स्वास्थ्य व रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल के करीब 72 विशेष विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की गई। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता, स्वामी विवेकानंद एवं डा. सूरज प्रकाश जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इसके बाद स्कूल के विशेष बच्चों द्वारा अत्यंत सुरीले और भावपूर्ण अंदाज में वन्दे मातरम का सस्वर गायन किया गया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान लाल पैथलैब के सहयोग से बच्चों के एनीमिया, कैल्शियम, थायराइड और ब्लड प्रेशर आदि के महत्वपूर्ण टेस्ट पूरी तरह नि:शुल्क किए गए। जांच के उपरांत संस्था की ओर से सभी बच्चों को पौष्टिक जलपान और बिस्कुट वितरित किए गए।
     इस मौके पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि डा. सूरज प्रकाश का जीवन हमेशा समाज के वंचित और जरूरतमंद तबके की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनकी 106वीं जयंती पर विशेष बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। भारत विकास परिषद भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। शहीद मदन लाल ढींगड़ा शाखा के अध्यक्ष कमल नयन वशिष्ठ ने कहा कि आस्था स्पेशल स्कूल के इन विशेष बच्चों के बीच आकर हमें अत्यंत आत्मीय सुख की अनुभूति हुई है। इन बच्चों की सेहत की सही निगरानी हो सके, इसी उद्देश्य से यह जांच शिविर आयोजित किया है। वे स्कूल प्रबंधन की संचालिका सुमन शर्मा और विजय शर्मा के साथ-साथ डा. तरुण कुलश्रेष्ठ जी के आभारी हैं, जिन्होंने इस पुनीत कार्य में हमारा पूरा सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में परिषद के सदस्यों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्कूल की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। उपस्थित परिषद सदस्यों ने सामूहिक रूप से मिलकर स्कूल को 7 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इसी कड़ी में बच्चों के प्रति विशेष स्नेह दिखाते हुए शाखा के कोषाध्यक्ष प्रिंस मेहता ने अपने निजी कोष से स्कूल को 11 हजार रूपये की अतिरिक्त सहायता राशि देने की घोषणा की।
     इस अवसर पर शाखा सचिव जगदीश चन्द्र शर्मा, गतिविधि समन्वयक सेवा के सुरेश शमा पूव जिला शिक्षा अधिकारी, गतिविधि समन्वयक संपर्क संजय मुदगिल, शाखा कोषाध्यक्ष प्रिंस मेहता, पूर्व शाखा सचिव तिलक राज अरोड़ा तथा सदस्य अशोक मेहंदीरत्ता व मोहन लाल जी सहित कई गणमान्य नागरिक गौरवमयी रूप से उपस्थित रहे। शिविर का समापन देशभक्ति गीत देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें, के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

भाविप की शहीद मदनलाल ढ़ींगड़ा शाखा ने डा. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती पर लगाया नि:शुल्क जांच शिविर, 72 विशेष बच्चों के स्वास्थ्य को जांचा डा. सूरज प्रकाश का जीवन जरूरतमंद तबके की सेवा के लिए रहा समर्पित : कमल नयन वशिष्ठ भिवानी, 27 जून : भारत विकास परिषद के संस्थापक डा. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को एक अनूठी और सेवाभावी पहल देखने को मिली। भारत विकास परिषद की शहीद मदन लाल ढींगड़ा शाखा द्वारा स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित आस्था स्पेशल स्कूल के प्रांगण में विशेष बच्चों के लिए एक विशाल और नि:शुल्क स्वास्थ्य व रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल के करीब 72 विशेष विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की गई। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता, स्वामी विवेकानंद एवं डा. सूरज प्रकाश जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इसके बाद स्कूल के विशेष बच्चों द्वारा अत्यंत सुरीले और भावपूर्ण अंदाज में वन्दे मातरम का सस्वर गायन किया गया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान लाल पैथलैब के सहयोग से बच्चों के एनीमिया, कैल्शियम, थायराइड और ब्लड प्रेशर आदि के महत्वपूर्ण टेस्ट पूरी तरह नि:शुल्क किए गए। जांच के उपरांत संस्था की ओर से सभी बच्चों को पौष्टिक जलपान और बिस्कुट वितरित किए गए। इस मौके पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि डा. सूरज प्रकाश का जीवन हमेशा समाज के वंचित और जरूरतमंद तबके की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनकी 106वीं जयंती पर विशेष बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। भारत विकास परिषद भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। शहीद मदन लाल ढींगड़ा शाखा के अध्यक्ष कमल नयन वशिष्ठ ने कहा कि आस्था स्पेशल स्कूल के इन विशेष बच्चों के बीच आकर हमें अत्यंत आत्मीय सुख की अनुभूति हुई है। इन बच्चों की सेहत की सही निगरानी हो सके, इसी उद्देश्य से यह जांच शिविर आयोजित किया है। वे स्कूल प्रबंधन की संचालिका सुमन शर्मा और विजय शर्मा के साथ-साथ डा. तरुण कुलश्रेष्ठ जी के आभारी हैं, जिन्होंने इस पुनीत कार्य में हमारा पूरा सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में परिषद के सदस्यों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्कूल की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। उपस्थित परिषद सदस्यों ने सामूहिक रूप से मिलकर स्कूल को 7 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इसी कड़ी में बच्चों के प्रति विशेष स्नेह दिखाते हुए शाखा के कोषाध्यक्ष प्रिंस मेहता ने अपने निजी कोष से स्कूल को 11 हजार रूपये की अतिरिक्त सहायता राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर शाखा सचिव जगदीश चन्द्र शर्मा, गतिविधि समन्वयक सेवा के सुरेश शमा पूव जिला शिक्षा अधिकारी, गतिविधि समन्वयक संपर्क संजय मुदगिल, शाखा कोषाध्यक्ष प्रिंस मेहता, पूर्व शाखा सचिव तिलक राज अरोड़ा तथा सदस्य अशोक मेहंदीरत्ता व मोहन लाल जी सहित कई गणमान्य नागरिक गौरवमयी रूप से उपस्थित रहे। शिविर का समापन देशभक्ति गीत देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें, के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 27, 2026

#health,#medi,#india,#news,#live#icare का लेडीज प्रॉब्लम,घुटनोंकेदर्द,माइग्रेन,स्लीप डिसऑर्डर में रिजल्ट 8813075521#har - Bhiwani News