बाली: फालना में रेस्टोरेंट मालिक और बेटे पर जानलेवा हमला, 7 लोगों ने चाकू से किया वार, सोने की चेन और पैसे लूटे
Bali, Pali | Apr 20, 2025 फालना में एक रेस्टोरेंट मालिक और उनके बेटे पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है। जिसको लेकर पीड़ित द्वारा आज रविवार सुबह 11 बजे फालना पुलिस थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। घटना खालसा पेट्रोल पंप के सामने स्थित होनेस्ट रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात 9:30 से 10:00 बजे के बीच हुई।बताया की-भूराराम देवासी, मांगीलाल देवासी,सुरेश देवासी,अजयपुरी सहित 7 लोगो शामिल थे।