⬇️पिथौरागढ़: भाटकोट क्षेत्र में सीसीटीवी में कैद हुआ गुलदार, लोगों में दहशत⬇️
पिथौरागढ़ के भाटकोट क्षेत्र में एक गुलदार की चहलकदमी स्थानीय निवासी अक्षय के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बताया गया कि यह वीडियो मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को देर रात करीब 12 बजे का है।
स्थानीय निवासी अक्षय के अनुसार, क्षेत्र में गुलदार श्वानों को भी अपना शिकार बना चुका है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने की मांग की है।