नईसराय: महिदपुर में आयोजित महायज्ञ में रविवार दोपहर शामिल हुए अयोध्या और वृंदावन का संत समाज
महामंडलेश्वर स्वामी पुरुषोत्तम दास जी महाराज के सानिध्य में महिदपुर गांव में आयोजित 21 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में रविवार को देश के प्रमुख स्थानों से आए संत महात्मा शामिल हुए। रविवार दोपहर लगभग दो बजे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन जी और सुदामा कुटी के महंत सुतीक्ष्ण दास जीशामिल हुए