सिवनीमालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा शुक्रवार को ग्राम मोहारी में आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों के साथ आत्मीय बैठक कर गांव की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।