गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया SSP आनंद कुमार के निर्देश पर ज़िले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 11 वारंटी और 21 लोग गिरफ्तार
गया SSP आनंद कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। SSP ने बुधवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान में हत्या कांड,हत्या का प्रयास कांड,साइबर अपराध,वारंट,शराब कांड सहित अन्य कांडों में कुल 32 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।