गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया और औरंगाबाद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से नक्सलियों के हथियार व विस्फोटक ज़ब्त, ब्लास्ट कर किया निष्क्रिय
गया और औरंगाबाद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के पचरुखीया जंगल ने सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में नक्सलियों के द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक को बरामद किया गया है।सर्च ऑपरेशन के दौरान ढाई किलो का 2 आईईडी,1 देशी बंदूक,1 देशी कट्टा , 1 जिंदा कारतूस सहित अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।बरामद आईईडी को ब्लास्ट कर डिफ्यूज किया गया।