डौण्डीलोहारा: सठठी कार्यक्रम से लौट रही पिकअप वाहन पलटी, 2 महिलाओं की मौत और 12 से अधिक घायल
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे पदेटोला निवासी मान बाई, पति बिदाराम, उम्र 68 वर्ष, गांव के अन्य लोगों के साथ खलबत्तर में आयोजित सठठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम से लौटते समय भंवरमाला नेतामटोला मोड़ के पास पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया।