मंडला: कुर्रीटोला में गहराया जल संकट, लोग 2 किमी दूर से ला रहे पानी, फ्लोराइडयुक्त हैंडपंप बना परेशानी
Mandla, Mandla | Apr 25, 2026 मोहगांव क्षेत्र के कुम्हर्रा पंचायत अंतर्गत कुर्रीटोला में भीषण गर्मी के चलते जल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए रोजाना जद्दोजहद करनी पड़ रही है। शनिवार चार बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में केवल एक हैंडपंप है, जिससे फ्लोराइडयुक्त पानी निकलने लगा है। इस कारण यह पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। ग्रामीण करीब 2 किलोमीटर दूर से पानी ला रहे है