होशंगाबाद नगर: मजदूरी न मिलने पर श्रम कार्यालय पहुंचे पांच मजदूर, श्रम अधिकारी ने भोजन कराकर कराया भुगतान
नर्मदापुरम के मोहासा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्रू सोलर कंपनी में सिविल कार्य करने वाले एक ठेकेदार द्वारा मजदूरों की मजदूरी नहीं देने का मामला मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सामने आया है। करीब दो महीने से उत्तर प्रदेश के पांच मजदूर भुगतान के लिए भटक रहे थे। सोमवार को सभी मजदूर सिर पर सामान की पोटली लेकर भूखे-प्यासे श्रम कार्यालय पहुंच गए।जिन्हें भोजन एवं भुगतान कराया