मोहनपुर: सोनारायथाड़ी: खिजुरिया गांव के पास बरगद के पेड़ से लटका मिला लड़की का शव, पुलिस जांच में जुटी
सोनारायथाड़ी थाना क्षेत्र की खिजुरिया गांव के समीप बरगद के पेड़ से फांसी पर लटकता एक लड़की का शव पुलिस ने जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां पर मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध का रूपमानी बीवी के चाचा तैयब अंसारी ने बताया कि सुबह वह घर से निकली थी काफी देर तक वह लौटकर नही आई।