धार: धार में सामने आया ठगी का एक चौंकाने वाला मामला
Dhar, Dhar | May 22, 2025 धार में एक चौंकाने वाली ठगी का मामला सामने आया है। नौगांव थाना क्षेत्र के बंदीछोड़ इलाके में गुरुवार शाम 5;00 एक महिला के साथ धोखाधड़ी की घटना घटी, और इसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।सीसीटीवी फुटेज में सूट पहने आरोपी महिला को साफ तौर पर देखा जा सकता है, जो पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाती है।