कटघोरा: सीएसईबी प्लांट से तांबा केबल चोरी, दर्री पुलिस ने 3 आदतन चोरों को पकड़ा, एक फरार
Katghora, Korba | Apr 23, 2026 कोरबा के दर्री पुलिस ने सीएसईबी प्लांट के एबी यार्ड से 300 मीटर तांबा केबल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 75,000 रुपये मूल्य के चोरी की गई केबल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने प्लांट की कड़ी सुरक्षा के बावजूद एबी यार्ड से केबल काटकर चोरी कर ली थी।