मानपुर: सिवनी के जंगल से रेस्क्यू कर बांधवगढ़ लाये गये मादा बाघ शावक को बहेरहा इंक्लोज़र में किया गया शिफ्ट
Manpur, Umaria | Jun 24, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन ने एक मादा बाघ शावक को मगधी कोर परिक्षेत्र स्थित बहेरहा इंक्लोज़र मे शिफ्ट कर दिया है।बता दें यह बाघ शावक सिवनी जिले के दक्षिण वन मंडल मे एक जनहानि घटना से जुड़ी थी तथा लगातार गांव के आस पास बनी रहती थी जिसे एक पिंजरे मे कैद कर वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य वन अधिकारियो की देखरेख मे बांधवगढ़ लाकर इन्क्लोजर मे मुक्त किया है