शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव सुरजाबली में दबंगों पर जबरन घर की जगह पर कब्जा करने का लगाया आरोप।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित इंद्रजीत पुत्र राजपाल सिंह एसडीएम को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया है कि मैं परिवार के साथ मेहनत मजदूरी करने के वास्ते हरियाणा के पलवल में रहता हूं लेकिन गांव में मेरा दादालाई जगह पर दबंग लोग कब्जा कर रहे हैं।