गोरखपुर: रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अखिल भारतीय प्राइज मनी कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर
महंत अवैद्यनाथ महाराज अखिल भारतीय प्राइज मनी कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। यह पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 1 से 4 दिसंबर तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।