घाटमपुर: अछी मोहाल पश्चिम में दबंग ने बीच सड़क पर युवक को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
घाटमपुर थाना क्षेत्र के अछी मोहाल पश्चिम में दबंग ने बीच सड़क पर युवक की पिटाई कर दी। प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई। वीडियो गुरुवार सुबह 11:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।