पीथमपुर: सुपरटेक्स इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों का दिवाली पर बोनस न मिलने पर धरना
Pithampur, Dhar | Oct 18, 2025 औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक स्थित सुपरटेक्स इंडस्ट्रीज के 70 से अधिक महिला-पुरुष कर्मचारी कंपनी गेट पर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने दिवाली पर बोनस देने का वादा किया था, लेकिन अब इससे मुकर रहे है।