नामकुम: उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, डिस्पेंसरी प्रभारी पर हुई कार्रवाई
Namkum, Ranchi | May 15, 2026 सदर अस्पताल का शुक्रवार शाम करीब चार बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डिस्पेंसरी प्रभारी कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार औचक निरीक्षण के दौरान फार्मेसी में दवाओं की अनियमितता और मरीजों को दवा नहीं दिए जाने की शिकायत सही मिलने पर डिस्पेंसरी प्रभारी को शो-कॉज नोटिस जारी करने और अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।