गया टाउन सीडी ब्लॉक: एबीवीपी के स्थापना दिवस पर अनुग्रह कॉलेज में कार्यकर्ता मिलन व संगोष्ठी हुआ संपन्न
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 79वें स्थापना दिवस पर अनुग्रह महाविद्यालय में नूतन-पुरातन कार्यकर्ता मिलन समारोह एवं “विद्यार्थी परिषद : एक आंदोलन, देश के लिए” विषय पर संगोष्ठी गुरुवार की दोपहर 3 बजे आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप सिंह शेखावत समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।