अंबाह: अंबाह में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान: विद्यार्थियों ने रैली व नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति संदेश
Ambah, Morena | Jul 21, 2026 अंबाह में नशामुक्ति रैली, विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश। मध्य प्रदेश शासन के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत अंबाह थाना पुलिस के मार्गदर्शन में जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। एसडीओपी रवि भदौरिया और थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।