लखनपुर: लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बस स्टैंड विजय किराना के सामने किया प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जूना लखनपुर मेन चौक स्थित विजय किराना दुकान के सामने आज दूसरे दिन भी देश में लगातार बढ़ती महंगाई एवं केंद्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।