सुल्तानगंज: घर में चोरी करने घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, देसी पिस्तौल और संदिग्ध सामान बरामद
सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहबाद गांव निवासी आशीष कुमार ठाकुर ने एक युवक पर देर रात चोरी की नीयत से घर में घुसने का आरोप लगाया है। आशीष के अनुसार 31 मई की रात करीब 12:30 बजे उनका बच्चा चिल्लाया कि किसी व्यक्ति ने उसके पैर पर पैर रख दिया है। शोर सुनकर जब वे जागे तो एक युवक भागने लगा। उन्होंने चोर-चोर का हल्ला किया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। स