होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: नगरपालिका अध्यक्ष ने छिंद गांव में हनुमान जी के दर्शन किए, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
शनिवार को नीतू यादव, नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम ने छिंद गांव स्थित प्रसिद्ध छिंद वाले दादा जी के पावन धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने हनुमान जी से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थलों पर आकर आध्यात्मिक शांति मिलती है।