नीम चक बथानी: पुत्री की शादी की तैयारी के लिए जा रही मां सड़क दुर्घटना में हुईं जख्मी
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र सरेन पंचायत के मझौली गांव निवासी रौशन कुमार अपने मां और एक महिला के साथ अपने गांव से मार्केटिंग करने के लिए एक मोटरसाइकिल पर तीनों सवार होकर निकले थे इसी बीच पुनाड़ टेटुआ मुख्य सड़क अल्यानी नदी के समीप चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार कर फरार हो गया इसमें एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।