अररिया: भगवानपुर में पत्नी से घरेलू विवाद के बाद युवक ने खाया कीटनाशक, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 14, 2025 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर वार्ड संख्या 04 में पत्नी से घरेलू विवाद होने पर युवक ने किटनाषक दवाई खा ली, जिसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में शुक्रवार को 3:30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में युवक का इलाज किया जा रहा है.