स्वतंत्रता दिवस पर फुलवरिया बाईपास चौराहे को मिली नई पहचान।
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर फुलवरिया बाईपास चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस दौरान ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर स्थापित प्रतीकात्मक प्रतिमा का भी अनावरण हुआ।
मा. विधायक सदर पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
चौराहे पर स्थापित विशाल तिरंगा और अध्ययनरत बालिका की प्रतिमा राष्ट्रप्रेम, बालिका शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायी स्वरूप देने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने चौराहे की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने के साथ नियमित रखरखाव के निर्देश दिए।
फुलवरिया बाईपास चौराहा अब सुंदरता के साथ बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने वाला प्रेरणादायी स्थल बन गया है।
#Balrampur #BalrampurNews #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #फुलवरियाबाईपास #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ #बालिकाशिक्षा #महिलासशक्तिकरण #Tiranga #UPNews #BreakingNews