हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक वांछित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आवश्यक कार्यवाही जारी
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार NBW वारंट व SR केसों में वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में 11 अगस्त रविवार के दिन सदर कोतवाली पुलिस ने गांधी पार्क बाल्मीकि बस्ती सीयल खेड़ा निवासी एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की विरुद्ध सदर कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।