हाथरस: SP के निर्देशन में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने तीन वांछित वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, आवश्यक कार्यवाही जारी
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के आदेश अनुसार NBW वारंट व SR केशों में वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने 11 अगस्त रविवार के दिन तीन वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।