बसंतपुर: प्रखंड बसंतपुर के विभिन्न गांवों का विधायक ने किया दौरा, क्षेत्र वासियों से की सुनी समस्याएं
बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भाजपा विधायक देवेश कांत सिंह द्वारा दौरा किया गया। विधायक द्वारा दौरे के दौरान क्षेत्र वासियों की समस्याएं सुनी गई। विधायक देवेश कांत सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी, जिससे लोग जागरुक होकर विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से ले सके।