बसंतपुर: बसंतपुर बाजार में शॉर्ट सर्किट होने से तीन दुकानों में आग लगने के बाद व्यवसायियों से मिलने पहुंचे विधायक देवेश कांत
प्रखंड मुख्यालय स्थित बसंतपुर बाजार में शॉर्ट सर्किट होने से तीन दुकानों में आग लगने के बाद व्यवसायियों से विधायक देवेश कांत मिलने पहुंचे। दो दिन पूर्व आग लग गई थी जिसमें सभी सामान जलकर राख हो गया था। विधायक ने पीड़ित व्यवसायियों को जल्द अधिकारियों से मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।