बसंतपुर: सेरिया कुमकुमपुर में विधायक देवेश कांत सिंह ने सड़क का किया उद्घाटन
बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के सेरिया कुमकुमपुर में गुरूवार को भाजपा विधायक देवेश कांत सिंह ने सड़क का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् विधायक ने बताया कि सड़क कई वर्षों से खराब हो गई थी। लोगों को यातायात में काफी कठिनाई होती थी। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक देवेश कांत सिंह ने सड़क का उद्घाटन किया है।