रॉबर्ट्सगंज: विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट सोनभद्र ने गैंगस्टर एक्ट में गैंग लीडर समेत 2 को सुनाई 5-5 वर्ष की कैद की सजा
विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट अर्चना रानी की अदालत ने गुरुवार दोपहर 3 बजे गैंगस्टर एक्ट के मामले में सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी गैंग लीडर मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी उर्फ रेहान व सक्रिय गैंग सदस्य दीपक कुमार पनिका उर्फ दीपू को 5-5 वर्ष की कठोर कैद एवं 5-5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।