शिवपुरी नगर: शिवपुरी में समान नागरिक संहिता पर 22 जून तक मांगे सुझाव, शासकीय कर्मी भी ले सकेंगे भाग
लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन-भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर आमजन से सुझाव आमंत्रित किए हैं। इसके लिए एक विशेष जन परामर्श पोर्टल शुरू किया गया है, जिस पर जिले के नागरिक, सामाजिक संगठन, शिक्षाविद और अधिवक्ता 22 जून 2026 तक अपने विचार ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।