कोटपूतली: नारेड़ा बाईपास पर आधा दर्जन दुकानों में चोरी, चोरों ने नकदी व सिलेंडर ले उड़े
Kotputli, Alwar | Apr 8, 2026
नारेड़ा बाईपास पर बीती रात अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन दुकानों को निशाना बनाकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोर दुकानों के ताले तोड़कर नकदी, गैस सिलेंडर और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। लीलाराम जाट की दुकान से दो गैस सिलेंडर और नकदी, जबकि रामकरण गुर्जर की दुकान से एक सिलेंडर व नगदी चोरी हुई।