गोरखपुर: गोरखपुर में पंकज चौधरी का जोरदार स्वागत, मंच पर सांसद रवि किशन ने कहा- कार्यकर्ता खुश होता है तो बौरा जाता है
गोरखपुर, यूपी बीजेपी के अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी पहली बार गोरखपुर पहुंचे। उनके साथ सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन भी मौजूद रहे। गोरखपुर एयरपोर्ट पर पंकज चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते नजर आए। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पंकज चौधरी खुली कार में खड़े होकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते दिखाई दिए।