निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में एक शाम श्री कल्लाजी और बाबा श्याम के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया
एक शाम श्री कल्लाजी और बाबा श्याम के नाम भजनों की धूम मची। कल्याण महाकुंभ के चतुर्थ दिवस नैमीशारण्य कथा मंडप में रात्रि को एक शाम श्री कल्लाजी और बाबा श्याम के नाम भजनों की धूम ऐसी मची कि श्रोता भजन गायकों की प्रस्तुति पर तालियों से संगत करते नजर आए। इस अवसर पर आवे चित्तौड़ की धरती से कल्लाजी राठौड़ की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्ति में हो गया।