चिकन दुकान में अवैध तरीके से शराब परोसते हुए दुकान संचालक पर पुलिस ने कार्रवाई की आपको बता दे कि प्रदीप कुमार चंद्राकर के द्वारा ग्राम नारी स्थित चिकन सेंटर में लोगों को बैठाकर शराब पिलाते व खाने पीने का सामान मुहैया कराते हुए पकड़ा गया जिसके कब्जे से शराब पिलाने की सामग्री व अन्य सामान बरामद कर आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है