केरसई: बीरता गांव में लापता नाबालिक किशोरी के शव बरामद के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दी जानकारी
Kersai, Simdega | Jun 10, 2026 सिमडेगा के बीरता गांव की चार दिन से लापता नाबालिग किशोरी का शव बुधवार को कुरूचडेगा बड़डांड़ जंगल में दफन अवस्था में मिला। परिजन तलाश के दौरान दुर्गंध आने पर मौके तक पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गड्ढे की खुदाई में शव बरामद हुआ। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने 6 बजे शाम मेबताया कि किशोरी 7 जून से लापता थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं मामले की जांच तेज कर दी ।