पन्ना: सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन, पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर के पास से हटवाई गंदगी
Panna, Panna | May 16, 2026 पन्ना जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास छात्र परिसर से सटे क्षेत्र में लंबे समय से जमा गंदगी और झाड़-झंकार को लेकर शिकायत के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह 10:00 बजे जेसीबी मशीन की मदद से गंदगी के अंबार को हटवाया।