पिंड्रा: फूलपुर में विवाह के डेढ़ साल बाद पति समेत 5 पर दहेज उत्पीड़न मामले में मुकदमा दर्ज
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। पीड़िता अर्पिता विश्वकर्मा ने अपने पति समेत पांच ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।