रतनी फरीदपुर प्रखंड के हसनपुरा गांव की संयुक्ता देवी ने जीविका के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। प्रशिक्षण के बाद वे आंगनबाड़ी बच्चों की ड्रेस सिलाई का कार्य कर रही हैं। इससे उन्हें प्रतिदिन 500 से 600 रुपये की आय हो रही है। अब उनकी मासिक कमाई 18 से 20 हजार रुपये तक पहुंच गई है।