मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जानलेवा हमला
Meerut, Meerut | Nov 7, 2024 लिसाड़ी गेट क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में एक युवक को उधार दिए रुपये वापस मांगने उसे वक्त भारी पड़ गए जब दबंगों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए उसके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पीड़ित के परिवार वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी, पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था।पीड़ित का आरोप है कि,थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है।