खैरागढ़: छुईखदान में जिला स्तरीय आवास मेले में हितग्राहियों को मिली पक्के मकान की चाबी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गरीबों को पक्का आवास देने का काम निरंतर जारी है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय आवास मेला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में आवास निवास पूर्ण करने वालों में से क्षेत्र के 20 हितग्राहियों को चाबी प्रदान कर गृह प्रवेश कराया गया।