राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो हटवाया पुणे में,
कॉलेज कार्यालय में पीएम मोदी की तस्वीर देखकर अमित ठाकरे ने फोटो हटवाया
मनसे नेता अमित ठाकरे ने आज पुणे के पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज के मेस और हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीरों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी देख उन्होंने नाराजगी जताई और तस्वीर हटाने को कहा।
इस पर अमित ठाकरे ने प्राचार्य से सवाल किया कि शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीरों के बगल में नरेंद्र मोदी की तस्वीर क्यों लगाई गई है?
इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने PM नरेंद्र मोदी की तस्वीर वहां से उतार दी।