हुज़ूर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय में लगी आग के कारणों की जांच के दिए आदेश
Huzur, Bhopal | Mar 9, 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय में लगी आग के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दें कि वल्लभ भवन के गेट नंबर-5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आज सुबह आग गई।बिल्डिंग में पांच कर्मचारी फंसे थे, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है। दो कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया।