साइडिंग में मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, पुलिस ने मेडिकल के बाद कोर्ट भेजा
बाबूपुर के साइडिंग में देर रात हुई मारपीट के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी मो. शमी फरार है । पुलिस गिरफ्तार आरोपी मो. आलिम का शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मेडिकल कराने के बाद पेश करने कोर्ट रवाना हो गई ही । बीती रात देवनारायण दहिया परिवार के साथ घर सतना टिकुरिया टोला आ रहे थे । तभी विवाद होने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी थी ।