हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में कोर्ट में हाजिर न होने पर होगी कुर्की
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट हमीरपुर द्वारा जारी 82 सीआरपीसी और 84 बीएनएस की नोटिस तामील करने के आदेश पारित किए थे। इस पर एसएसआई दुर्गेश राय बांकी गांव पहुंच कर फरार चल रहे अभियुक्त नसरीन बानो, सलमान खान, जाउद्दीन उर्फ जावेद खान के दरवाजे पर नोटिस चस्पा करने की कार्यवाही की है। एसएसआई ने बताया कि आरोपी एक मामले में वांछित है।